मुख्यमंत्री के आगमन पर भरावा ने विकास कार्य के लिये ज्ञापन सौंपा

खाचरौद। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नगर आगमन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गोविंद भरावा द्वारा नगर के विकास हेतु कार्य योजना के विभिन्न ज्ञापन सौंपे। उक्त जानकारी देते हुए भरावा ने बताया कि श्री नीलकंठ महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार एवं नगर के मुख्य मार्ग डिवाइडर निर्माण हेतु विशेष आग्रह किया गया। साथ ही नगर के कई मूलभूत समस्या नाली निर्माण, सड़क निर्माण, विद्युत पोल आदि कई योजना के ज्ञापन दिए। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किया कि आवेदनों पर जल्द स्वीकृति प्रदान की जावेगी। नगर आगमन पर भरावा द्वारा हेलीपैड मुख्यमंत्री का स्वागत सम्पूर्ण नगर की ओर से किया गया। नगर पालिका द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर नपा उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, पार्षद दशरथ वाक्तरिया, प्रकाश डाबी, पार्षद प्रतिनिधि बाबूजी नागर, राहुल मेहता, राजेंद्र धाकड़, सुनील यादव, अर्जुन यादव, कैलाश यादव, विकास जी पोरवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच पर नगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।