कैदी का मन किया तो अपने गुप्तांग में डाल लिया 7 इंच लंबा पाइप

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जेल में एक कैदी ने अपनी जान को खतरे में डालते हुए गंभीर स्थिति उत्पन्न कर दी है। कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट में 7 इंच लंबा प्लास्टिक पाइप डाल लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। रविवार देर शाम को हत्या के प्रयास के आरोप में बंद कैदी ने अचानक अपने गुप्तांग में पाइप डालने की घटना को अंजाम दिया। कैदी ने बताया कि उसे ऐसा करने का मन हुआ और उसने पाइप को डाल दिया। इसके बाद पाइप उसके पेट के अंदरूनी भाग में फंस गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गोपालगंज सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक्स-रे के जरिए स्थिति का आकलन किया और पाया कि पाइप प्राइवेट पार्ट में फंस गया है।
डॉक्टरों ने बताया कि एक्स-रे में यह स्पष्ट हुआ कि पाइप एक पतली वस्तु है, जिसे आॅपरेशन के माध्यम से ही बाहर निकाला जा सकता है।

जेल अधिकारियों को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गईं। कैदी की तबीयत में सुधार न होने पर उसे देर रात सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।

डॉक्टरों का कहना है कि आॅपरेशन के बाद पाइप को निकाला जाएगा, यदि ऐसा नहीं हो पाया तो कैदी को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र भेजा जा सकता है। जेल प्रशासन भी इस घटना से चकित है और इसे आत्महत्या की कोशिश के रूप में देखने की संभावना पर विचार कर रहा है। कैदी की स्थिति की निगरानी की जा रही है और उपचार के बाद ही उसकी सेहत में सुधार की संभावना जताई जा रही है।

 

You may have missed