मौसम साफ होने पर बढ़ा अधिकतम तापमान

दैनिक अवंतिका उज्जैन
उज्जैन। 10 दिनों से थमी बारिश ने मंगलवार को दस्तक दी थी। 19 मि.मी. बारिश से दिन-रात का तापमान कम हो गया था। लेकिन बुधवार को आसमान साफ होते ही एक बार फिर अधिकतम तापमान में तेजी आ गई। जिसके चलते दिन में उमस के साथ गर्मी महसूस होने लगी थी। जीवाजीराव वेधशाला पर तापमान 33 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। इस बार बारिश पिछले वर्ष की तुलना में 10 इंच कम होने पर तापमान में गिरावट नहीं आ पा रही है। मौसम विभाग की माने तो जल्द मानसून का नया चक्रवात सक्रिय होगा और तेज बारिश होगी। जिसके बाद तापमान में कमी आ जायेगी। वैसे मानूसन 15 सितंबर तक है, इस बीच अगर बारिश नहीं हुई जलसंकट गहरा जायेगा। शहर के जल स्त्रोत का सबसे बड़ा माध्यम गंभीर डेम अब तक अपनी क्षमता का 25 प्रतिशत भी नहीं भर पाया है।