एक साल के बच्चे ने खिलौना समझ सांप को चबाकर किया दो टुकड़े

फतेहपुर। वैसे तो बिहार की खबरें पूरे देश ही नहीं विदेशों में बैठे लोगों को होश उड़ा दिया करता है। लेकिन दो दिनों से बिहार की जो खबरें सोशल मीडिया पर जो वायरल हो रहा है वह बिहार के गया जिले के गांवों में ही नहीं बल्कि देश में लोग आश्चर्यचकित हैं। दरअसल बिहार के गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत के जमुआर गांव से ही एक खबर सामने आई है। वो लोगों को हैरान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत के जमुआर गांव के रमेश कुमार के एक वर्षीय लड़का रेयांश छत पर खेल रहा था। खेलते -खेलते उसे एक काला रंग का तीन फीट एक तेलिया (अंध) सांप मिला। इस अबोध बच्चे ने खिलौना समझकर चबाने लगा। चबाते -चबाते अधमरा कर दिया जब तक कोई इस बच्चे को सांप को चबाते हुए देखा नहीं था।

इस तरह सांप को चबाते हुए देखकर परिजन अचंभित हो गये। किसी तरह बच्चे के मुंह से निकालकर उसे फेंका । तब तक संपोले अधमरा होकर दो टुकड़े होने के करीब था। इस घटना को देख आनन-फानन में बच्चे को परिजनों ने फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां डाक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया।
विशेषज्ञों के अनुसार इस सांप में जहर का मात्रा बहुत ही कम होता है तथा इसके बिष उतना विषैला नहीं होता है। ये बरसात के दिनों में ज्यादा निकलते हैं। लेकिन इस बच्चे की चर्चा गांव से लेकर शहर तक फैल गई है।वही सोशल मीडिया पर खुब पसंद किए जा रहे हैं।

You may have missed