क्या कहते है आज आपके सितारे

                                              आज का पंचांग

23 अगस्त 2024 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर रेवती योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:57-12:49 मिनट तक रहेगा।

 

मेष   आज मेष राशि के जातकों को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बॉस के साथ कंफर्टेबल फील नहीं करेंगे। आप किसी मित्र को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर खोजेंगे और उससे बात करने की कोशिश करेंगे।  आपको बच्चों की पढ़ाई में मदद करनी पड़ेगी। पारिवारिक माहौल को शांतिपूर्ण तरीके से बनाएं रखने का प्रयास सफल रहेगा। व्यापारिक गतिविधि में आप अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन समय साथ नहीं दे रहा है। नौकरी करने वाले अपनी जॉब से संतुष्ट नहीं रहेंगे।

 वृषभ  आज वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ होने का योग बनेगा। सिविल इंजीनियर का कार्य करने वाले लोगों को नई साइट पर काम करने का आदेश मिलेगा। परिवार में तनाव को कम करने का प्रयास करेंगे। नई कार्य की शुरुआत करेंगे, पत्नी का साथ मिलेगा आज आपको उधार लेनदेन से आपको बचना है। शेयर मार्केट या ऑनलाइन निवेश लॉन्ग टर्म का करें। व्यापार में सुबह की बिक्री कम रहेगी, शाम को बिक्री बढ़ेगी। नेत्र रोग से परेशान रहेंगे।

मिथुन   आज मिथुन राशि के जातक जो सरकारी नौकरी में हैं उनको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। उच्च अधिकारी का आदेश पूरा करना होगा, डांट पड़ सकती है। परिवार का ख्याल रखें, आपके सामंजस्य से पारिवारिक विवाद का मामला सुलझ जाएगा।  मनोकामना पूर्ति के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। मां लक्ष्मी की पूजा करें। ऑनलाइन निवेश या स्टॉक में निवेश आपको इंट्रा डे में धन हानि देगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके पुराने संबंधों की जानकारी होने पर आप दोनों के बीच विवाद हो सकता है। शत्रु पर विजय मिलेगी और रोग से मुक्ति मिलेगी।

कर्क  आज कर्क राशि के जातक धैर्य से काम लें जल्दबाजी न करें। यात्रा पर निकलने से पहले आपको टिकट कन्फर्म है कि नहीं इसकी जांच कर लेनी चाहिए।  स्टेशन पर आपको परेशान होना पड़ सकता है। पत्नी की हां में हां न मिलाने के कारण आज कुछ लोगों के घर में विवाद होगा।     विदेश में जॉब की तलाश करने वाले या वीजा का इंतजार करने वालों को सफलता मिलेगी। मांसपेशियों में दर्द से परेशान रहेंगे।

सिंह  आज सिंह राशि के जातक के व्यापार में नए ग्राहक बनेंगे और उनसे धन लाभ भी होगा। प्रॉपर्टी की कोई डील करने से पहले जमीन के कागज की जांच अवश्य करवा लेना नहीं तो विवाद में पड़ जायेंगे। ध्यान रखें, आपको कोई धोखा दे सकता है। नौकरी में अच्छी स्थिति रहने वाली है। युवा लोगों की प्रेम कहानी में नई यादें जुड़ेगी।  राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग अपने खास लोगों को प्रचार करने की मुहिम में लगायेंगे।  सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र आज शाम को फॉर्म भरें नौकरी मिलने की संभावना प्रबल हो जायेगी।

कन्या   आज कन्या राशि के जातक जो साझेदारी का कार्य करते हैं उनमें लेखा जोखा की जांच में कमी के कारण विवाद बढ़ेगा। परिवार में छोटे भाई की उपलब्धि से खुशी का माहौल रहेगा। आपके बच्चे की संगति का ध्यान दें, नहीं तो एक नए विवाद का कारण बन सकता है।  प्रेम सम्बन्ध या वैवाहिक जीवन का आनंद लेना हो तो इतिहास के बारे में ज्यादा खोजबीन न करें। कुछ लोगों की बीमारी जो काफी समय से चल रही है, आज आराम मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खराबी से आपको आज परेशानी झेलनी पड़ेगी।

तुला  आज तुला राशि के जातक अपने विशेष गुण के कारण पहचान बनाने में सफल होंगे। परिवार में आपको ज्यादा तर्क-कुतर्क के कारण बहुत गुस्सा आएगा। व्यापार में बिक्री को लेकर या ग्राहक की कमी के कारण परेशान रहेंगे।  प्रेम सम्बन्ध में मधुरता की कोई कमी नहीं रहने वाली हैं। स्टील या लोहे के क्षेत्र में निवेश भविष्य में धन की वृद्धि कराएगा। गुप्त शत्रु आपका कुछ नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में बाधा आपको नई जॉब खोजने पर मजूबर करेगी। भौतिक सुख में कोई वृद्धि आपके मन को आनंदित करेगी।

वृश्चिक   आज वृश्चिक राशि के जातक जिसके विवाह में काफी देर हो रही उनकी कहीं बातचीत चलेगी। व्यापार में धन की वृद्धि निश्चित होगी। शिक्षा प्राप्ति में आलस्य और टालने के प्रवृत्ति के कारण सफलता मिलने में बाधा आएगी। माता या पिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा।
शेयरमार्केट में कॉल पुट ऑप्शन में निवेश धन की वृद्धि कराएगा। युवा लोगों का प्रेम संबंध में छोटी सी बात के कारण विवाद हो जायेगा। गुस्से पर नियंत्रण आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। मुख या दांत में कोई इन्फेक्शन के कारण दर्द रहेगा।

धनु   आज धनु राशि के जातक की नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में किसी उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट से सलाह लेंगे। धार्मिक सत्संग मिलेगा जिससे मन प्रसन्नचित रहेगा। सुबह गाड़ी की खराबी आपकी यात्रा में व्यवधान देगी। दोपहर बाद सभी मानसिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी।  प्रेम संबंध में मधुरता आने वाले कल के लिए शुभ रहेगा।  भविष्य की चिंता आपके मानसिक तनाव को बढ़ा सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, सफलता मिलेगी।

मकर  आज मकर राशि के जातक वाहन को सावधानी से और सुरक्षित होकर चलाएं दुर्घटना से बचने के लिए यही सलाह है। परिवार में बच्चों के कारण विवाद की स्थिति बनेगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा अपनी पढ़ाई में और मेहनत करें नौकरी मिल जायेगी। आपकी प्रेमिका से ज्यादा चाह या मन की इच्छा न पूरी होने के कारण अनबन रहेगी।  व्यापार के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ कारक है धन लाभ के साथ साथ ख्याति में वृद्धि होगी।

कुम्भ   आज कुंभ राशि के जातक की कार्यक्षेत्र में बड़ी प्रशंसा होगी। आपके उच्च अधिकारी आपके पदोन्नति के बारे में कम्पनी से सिफारिश करेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण आपके सफलता के द्वार खोलेगा। नई नौकरी की खोज पूर्ण होगी, नए ऑफर या प्रोजेक्ट मिलने से आप उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे।  फेफड़े के इन्फेक्शन में वृद्धि के कारण कई लोग या सर्दी जुकाम से परेशान रहेंगे।

मीन  आज मीन राशि के लोगों की योजना बनेगी लेकिन क्रियान्वित नहीं हो पाएगी। दोपहर बाद कोई भी काम बनता हुआ नहीं दिख रहा है। व्यापार में आज की बिक्री संतोषजनक नहीं रहने वाली है। कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोग अपने कार्य में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आज किसी से मुलाकात आपके जीवन की अच्छी मुलाकातों में से रहेगी जिसे आप याद रखेंगे। परिवार के सभी सदस्य का सहयोग आपकी परेशानी को दूर कर देगा। कमर दर्द आपकी परेशानी को बढ़ा रहा है। जो विद्यार्थी जिस परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे, वह परिणाम आज आ सकता है।