जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें मंत्र का जाप

भारतीय समय गणना की पद्धति पंचांग के अनुसार भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में अष्टमी तिथि को हुआ था। इसलिए भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि यह एक विशेष दिन होता है, जब भगवान श्री कृष्ण की विधि विधान से पूजा करने वालों की मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष के विद्वानों ने जन्माष्टमी के अवसर पर राशि के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने का परामर्श दिया है। मान्यता है कि ऐसा करने पर जीवन में श्री कृष्ण की कृपा से चमत्कारी सफलताओं की प्राप्ति होती है।

मेष राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए ‘ॐ गोविंदाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा के समय ‘ॐ अनंताय नमः’ मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि के जातक भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ॐ अच्युताय नमः’ मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा के समय ‘ॐ माधवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि के जातक मनोहर जी की कृपा पाने के लिए ‘ॐ वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि के जातक श्रीकृष्ण जनमोत्स्व पर पूजा के दौरान ‘ॐ आदित्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।
तुला राशि के जातक भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ॐ बलभद्रप्रियनुजाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि के जातक श्रीकृष्ण जी को प्रसन्न करने हेतु ‘ॐ सच्चिदानन्दविग्रहाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
धनु राशि के जातक जन्माष्टमी पर मधुसूदन की कृपा पाने हेतु ‘ॐ मधुराकृतये नमः’ मंत्र का जाप करें।
मकर राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने हेतु ‘ॐ गोपगोपीश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि के जातक बाल गोपाल श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए ‘ॐ गोपालाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
मीन राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ॐ जगन्नाथाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

You may have missed