सीएम यादव इंदौर के गीता भवन में पहुंचे…दशहरा मैदान में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

इंदौर। सूबे के सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर के गीता भवन में पहुंचे वहीं वे दशहरा मैदान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी शरीक हुए। इस अवसर
पर उन्होंने कहा कि  अहिल्या की नगरी का यह स्थान गीता भवन विश्व गुरु भगवान कृष्ण के संदेश से जन-जन को परिचित करा रहा है। उनके सिद्धांत दुनिया को परिचित करने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में गीता भवन का निर्माण होगा। इसके लिए सरकार हर नगरीय निकाय को बजट जारी करेगी।इससे हमारे धर्म और इतिहास की जानकारी जन-जन तक पहुंचेगी।
बच्चे हमारे गौरवमयी इतिहास को जानेंगे। सीएम ने कहा कि इंदौर में स्थापित गीता भवन दुनिया को गीता और धर्म की शिक्षा दे रहा है।सीएम ने कहा कि इंदौर में स्थापित गीता भवन दुनिया को गीता और धर्म की शिक्षा दे रहा है।  मनोरमागंज गीता भवन में  उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी हर स्कूल में मनाने का उद्देश्य भी यही है। भगवान कृष्ण ने कंस सत्ता को समाप्त कर धर्म की स्थापना की। उसी तरह आज युवाओं को धर्म-स्थापना के कार्य में आगे आना चाहिए। इससे पहले गीता भवन पहुंचकर उन्होंने यहां स्थित मंदिर में राम और कृष्ण का पूजन किया। कृष्ण जन्मोत्सव के गीत एक दिन पहले इंदौर के दशहरा मैदान में  अनोखा आयोजन हुआ। इस आयोजन में हजारों की संख्या में कन्हैया बने बच्चे यशोदा बनी मां के साथ पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी कन्हैया और उनकी मां का स्वागत किया। आयोजन में उत्साह इस कदर था कि‍ भारी बारिश के बावजूद पंडाल में पैर रखने की जगह तक नहीं थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन रविवार को श्री कृष्ण जन्म महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें “हर घर कन्हैया -हर मां यशोदा” की थीम को लेकर सरकारी और निजी स्कूल के एक हजार बच्चों को बाल गोपाल रूप में और माताएं यशोदा रूप में तैयार होकर आई । सुबह करीब 10 बजे से ही बच्चे और उनकी माताएं आना शुरू हो गई थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गोविंदा आला रे भजन की प्रस्तुति भी दी।