जन्माष्टमी पर आस्था से खिलवाड़……

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था से खिलवाड़ कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। यहां के एक बड़े होटल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का “विवादित केक” बनाया गया। केक पर कान्हा जी की शयन मुद्रा बनाई। इतना ही नहीं बांसुरी और मटकी से फैलता माखन भी बनाया।

शहर के गोविंदपुरी स्थित एक रेस्टोरेंट में आस्था से खिलवाड़ वाला केक बनाया गया। श्रद्धालु ने केक को देखकर आपत्ति जताई। आपत्ति के बाद भी रेस्टोरेंट संचालक ने केक को केक काउंटर से हटाने से इनकार कर दिया। श्रद्धालु के साथ अभद्रता भी की। श्रद्धालु ने भगवान श्रीकृष्ण वाले केक को खरीद कर विसर्जित कर दिया। श्रद्धालु ने देवी देवताओं के अपमान करने पर कार्रवाई की मांग उठाई है। यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी हिंदू देवी-देवाताओं की प्रतिमा के साथ भद्दा मजाक किया गया था। हिंदू संगठनों खासकर भगवान कृष्ण के भक्तों ने होटल संचालक के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।