इंदौर पुलिस को थी एक माह से तलाश खिलचीपुर नाके से हिरासत में आया जिलाबदर बदमाश

दैनिक अवन्तिका उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशिटर बदमाश रविवार रात जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करते हुए हिरासत में आ गया। बदमाश के गिरफ्त में आने की खबर इंदौर पुलिस को मिली तो सोमवार सुबह उज्जैन पहुंची। बदमाश ने जुलाई माह में साथी के साथ 3 लूट की वारदात की थी।
सम्पतनगर में रहने वाले बदमाश अर्जुन पिता महेश बरगुंडा को लगातार अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के दौरान चिमनगंज थाना पुलिस ने उसे  2 माह पहले जिलाबदर कर दिया था। रविवार रात सूचना मिली कि जिलाबदर बदमाश खिलचीपुर नाके पर काम्पलेक्स के पास शराब पी रहा है। पुलिस टीम ने जिलाधीश के आदेश का उल्लंघन कर रहे बदमाश को पकड़ने के लिये घेराबंदी की और उसके हिरासत में लिया। जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया। अर्जुन बरगुंडा के उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में आने की खबर मिलने पर इंदौर के चंदननगर थाना पुलिस सोमवार सुबह चिमनगंज थाने पहुंच गई। बदमाश ने 23 जुलाई को अपने साथी चंचल उर्फ चवन्नी के साथ चंदननगर थाना क्षेत्र में लूट की 3 वारदातों को अंजाम दिया था। इंदौर पुलिस ने चंचल उर्फ आर्यन उर्फ चवन्नी को गिरफ्तार कर लिया था। अर्जुन बरगुंडा फरार चल रहा था। उज्जैन पहुंची इंदौर पुलिस ने अर्जुन की गिरफ्तारी ली है। उसे न्यायालय से प्रोटेक्शन वारंट पर पूछताछ के लिये इंदौर जाया जायेगा। चिमनगंज थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि अर्जुन बरगुंडा और चंचल उर्फ चवन्नी के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज है। पूर्व में भी कई बार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं इंदौर चंदननगर से आये पुलिस कर्मियों का कहना था कि दोनों बदमाशों के खिलाफ इंदौर में भी 20 से 25 अपराधिक मामले दर्ज हो चुके i

You may have missed