तापमान में आई कमी से मौसम में आई ठंडक

दैनिक अवन्तिका
उज्जैन। सोमवार को रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। दिनभर में 17.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इस बीच 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा के बाद मौसम में शाम को ठंडक महसूस होने लगी थी। शासकीय जीवाजीराव वेधशाला अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था। जो सामान्य से 4 डिग्री कम होना बताया गया है। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि वर्षाकाल के दौरान अब तक 672 मिमी. बारिश दर्ज हो चुकी है। जो 27 इंच के करीब है। अब भी औसतन बारिश में 9 इंच की कमी बनी हुई है। आगामी 3-4 दिनों तक रूक-रूक बारिश का क्रम बना रहेगा। सितंबर के प्रथम सप्ताह में नया चक्रवात सक्रिय होने पर फिर से तेज बारिश की संभावना प्रतीत हो रही है।