भोपाल में मस्जिद के पास चली गोली

भोपाल। भोपाल में शुक्रवार की अलसुबह काजी कैंप में मस्जिद के पास गोली चलने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नन्नी बी के पास अरशद बब्बा का जुआ चल रहा था।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि जुए की पार्किंग को लेकर बदमाश का अन्य जुआरी से विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि अरशद बब्बा ने गोली चला दी। टीलाजमालपुरा का बदमाश नन्नी बी मस्जिद के पास जुआ का अड्डा चला रहा है। घटना आज सुबह 4 बजे की है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के काजी कैंप में गोली चली है।

Author: Dainik Awantika