भाजपा को 2 सितम्बर से शुरू होगा सदस्यता अभियान

सुसनेर। भाजपा के द्वारा आने वाली 2 सितम्बर से सदस्यता अभियान की शुरूआत की जाना है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगो को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने और पार्टी की विचाराधारा से जोडने के लिए पार्टी ने अब शक्ति केन्द्रो पर बैठके लेना शुरू कर दिया है। इसके अन्तर्गत गुरूवार को शक्ति केंद्र मालनवासा व पालड़ा के पिपलिया नानकार में बैठक संपन्न जिसमे सभी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री व बीएनओ प्रमुख व कार्यकर्ताओ शामिल हुएं। इस बैठक में 31 अगस्त को प्रस्तावित बूथ की बैठकों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गईं। साथ ही 2 सितंबर 2024 से प्रारंभ हो रहे भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रत्येक बूथ पर 250 से अधिक सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य तय किया गया। मालनवासा के शक्ति केन्द्र पर केंद्र संयोजक लक्ष्मण सिंह काँवल, केंद्र प्रभारी राधेश्याम सूर्यवंशी व सरपंच मेहरबान सिंह व बूथ अध्यक्ष डा. जितेन्द्र सिंह, लाल सिंह महामंत्री तोफान सिंह, मानसिंह गुमान सिंह, लालसिंह श्याम सिंह आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे। संचालन बूथ अध्यक्ष ईश्वर सिंह पटपड़ा ने किया व आभार बूथ अध्यक्ष कांती प्रसाद शर्मा ने माना। वही पालडा के पिपलिया नानकार की बैठक में केंद्र के संयोजक कालू सिंह नाहरखेड़ा, बूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह, जसवंतसिंह, नारायण सिंह व सुजानसिह व सरपंच रामचन्द्र मौजूद रहे।