क्या कहते है आज आपके सितारे

 

                          आज का पंचांग

 

31 अगस्त 2024 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर वारीयन योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त 11:57-12:45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:10-10:45 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे।

मेष  आज के दिन मेष राशि के जातक को जरूरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक रहेगा। बिक्री बढ़ेगी और बकाया रुपया वापस मिलेगा। पार्टनर के साथ जो कार्य कर रहे उसमें अच्छा फायदा मिलेगा। आपके द्वारा किया गया अनुबंध भविष्य में अच्छा लाभ दिलाएगा।  आपकी प्रगति के मार्ग में जो भी बाधाएं आ रही थी वह भी आज दूर हो जायेगी। परिवार में किसी का जन्मदिवस पार्टी का कार्यक्रम होगा जिसमें सभी परिवार के सदस्य आज मस्त रहेंगे, छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। बाएं पैर में चोट लग सकती है सतर्क रहें।

 वृष  आज वृष राशि के जातक कार्यस्थल पर कुछ विशेष कार्य करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से अनबन होने की आशंका है। आपको किसी काम की पूरी नीति बनाकर चलना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई करनी पड़ेगी, परीक्षा आने वाली है।  प्रेम संबंध में आपको आज के दिन सतर्क रहना है। पार्टनर से से विवाद हो सकता है। आज ऑनलाइन से धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रह सकता है, भागदौड़ करनी पड़ेगी।

मिथुन  आज के दिन मिथुन राशि के जातक वरिष्ठ अधिकारियों या सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें। धन संबंधित मामलों में कोई जोखिम ना उठाएं और किसी को धन बिना लिखा पढ़ी के न दें, अन्यथा धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।  आज संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते है, आप उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कुछ समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी होने की संभावना दिख रही है जिससे मानसिक परेशानी रहेगी।

कर्क आज के दिन कर्क राशि के जातक को किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। साथ में नकद धनराशि और सम्मान पत्र भी मिलेगा। आपका कोई सपना पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होगा।  जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने लवमेट को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। परिवार के लोग आपके संबंधों को स्वीकार कर लेंगे। शत्रु पर विजय मिलेगी, किसी मुकदमें में आपके पक्ष में फैसला आएगा। पाइल्स रोग से पीड़ित जातक को आज कष्ट अवश्य होगा।

सिंह  आज सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में खुशखबरी मिल सकती है। जो काम बहुत दिनों से नहीं हो पा रहा था, वह आज हो जाएगा। संतान पक्ष से किसी बात को लेकर परेशानी रहेगी। प्रशासनिक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलेगा।  आज आपको एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा पर जाना पड़ेगा। सतर्क रहें आप किसी अजनबी की बातों में आकर अपनी धन हानि करवा सकते हैं। माता जी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा। किडनी रोग से पीड़ित जातक अपनी बीमारी का उचित इलाज अवश्य करवाएं, रोग बढ़ सकता है।

कन्या आज के दिन कन्या राशि के जातक साझेदारी में किसी काम को करने से पहले विचार अवश्य कर लें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस में यदि आप कुछ बदलाव करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। आज आपका कोई मित्र आपके घर मिलने आ सकता है। संतान की कुछ गलतियों को आप नजरअंदाज ना करें। प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगी। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। हृदय रोग से ग्रस्त लोग अपनी दवा को समय पर लेते रहें, स्वस्थ रहेंगे।

तुला आज तुला राशि के लोगों को नौकरी में भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है। अतः कोई भी डील फाइनल करने से बचें। आप किसी को बड़ी रकम उधार में ना दें, नहीं तो समस्या होगी।  प्रेम संबंध में धोखा मिलने की उम्मीद दिख रही है। संगीत क्षेत्र या एक्टिंग का कार्य करने वाले आज अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। गले में खराश या खांसी के कारण आपको परेशानी होगी। मित्रों के कारण आपको बहुत सम्मान मिलने वाला है।

वृश्चिक  आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए अनेक प्रकार से लाभ का रहने वाला है। व्यापार में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट की सराहना होगी सम्मान भी मिलेगा। आप किसी डील को लीड भी करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।   माता-पिता के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हो जायेगी। आपको परिवार में लोगों की बातों का पूरा मान रखना होगा। लव लाइफ में प्रेमी से वादा न करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।

धनु  आज के दिन धनु राशि के जातक किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा या इसके लिए बातचीत भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परिवार में आज किसी कार्यक्रम में सभी सदस्यों के इकठ्ठा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।  यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आर्थिक लेनदेन से संबंधित मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने  गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

मकर  आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों की बातों का पूरा मान रखेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने प्रेमिका के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।  आज आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, फायदा मिलेगा। जल्दबाजी और धैर्य की कमी आप पर हावी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को आज करियर में सफलता मिलेगी।

कुंभ  आज कुंभ राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्य करने में भी मन लगेगा। ऑनलाइन माध्यम से धन आगमन होगा। परिवार में कलह के कारण पारिवारिक शांति भंग हो जायेगी। आपका दिन स्वास्थ्य के मामले में खराब रहने वाला है।  स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें। बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं।

मीन  आज मीन राशि के जातक आपको कार्यक्षेत्र में किसी की दी गई सलाह पर चलने से बचना होगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, आपकी एक अलग पहचान बनेगी।  आज आप किसी से बातचीत बहुत ही संभलकर करें। वाहन का प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी।