नीलकंठ भगवान नगर भ्रमण पर निकले मंचों से किया भव्य स्वागत
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2024/09/kh-1024x578.jpg)
खाचरौद। नगर में राजशाही ठाठ बॉट के साथ शाही सवारी श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से शाम 5 बजे आरती पश्चात नगर भ्रमण पर निकली। भगवान नीलकंठ की चॉदी की प्रतिमा पर पंचरंगीया आकर्षक पाग पहनाई गई। आकर्षक पालकी सजाई गई। अंतिम सवारी पर पुलिस प्रशासन द्वारा गॉड आॅफ आनंर दिया गया। शाही सवारी में चन्द्रमोलेश्वर हाथी पर विराजीत होकर निकले, बैलगाड़ी पर मनमहेश्वर विराजीत रहे। आकर्षक वेशभुषा के साथ अनेको पात्रो को भक्तो द्वारा निहारा गया। सवारी परंपरा मार्ग से निकली। नगर में अनेको मंच से पालकी का भव्य स्वागत व आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।