क्या कहते है आज आपके सितारे

0

 

आज का पंचांग

6 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 16:01 मिनट तक है। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:50 -12:40 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 10:42 -12:15 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे।

मेष   आज मेष राशि के लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कंप्यूटर और ट्रेडिंग के काम में सफलता प्राप्त करेंगे। धन लाभ का योग है। लेकिन ख़र्चों में बढ़ोतरी के कारण बचत करना मुश्किल हो सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
लवलाइफ सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने और एक दूसरे को समझने के लिए कुछ समय निकालें। अपने मस्तिष्क को शान्ति के लिए मेडिटेशन करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। दिन सफल रहेगा।
वृष  आज वृष राशि के लोग अपने व्यापार में नई साझेदारी ना करें। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कई तरह की परेशानी आ सकती है। परिवार में अनबन की स्थिति हो सकती है। घर में कोई ऐसी बात होगी जो आपको पसंद न आए जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। आज ऑनलाइन या शेयर मार्केट से दूरी बनाकर रखें। नुकसान हो सकता है। लवलाइफ के लिए आज का दिन ठीक नहींं है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। बुरा बोलने वाला साथी लव रिलेशन को बर्बाद कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको बाहर का फास्ट फूड नहीं लेना चाहिए। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में मन लगेगा।
मिथुन आज मिथुन राशि के लोगों के करियर में बदलाव के योग दिख रहे हैं। कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा। समय पर काम पूर्ण नहीं होने के कारण अधिकारी की डांट पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से पूरे परिवार का माहौल खराब हो सकता है। लवलाइफ सामान्य रहेगा। पत्नी किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आज आप स्वयं को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। किसी कार्य पर ध्यान केंद्रित करने से आपको फ़ायदा होगा। विद्यार्थियों को आज अधिक पढ़ना पड़ सकता है।
कर्क आज कर्क राशि के लोग कार्यस्थल पर एक दूसरे का सहयोग करेंगे। आपके सहकर्मी जो आपसे शत्रुता रखते हैं, उनको आप पराजित कर देंगे। आपकी जय जयकार होगी। आज बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा होगा। उन स्टॉक पर पैसा निवेश करने का एक शुभ दिन है जिनका मूल्य बढ़ेगा। आज आपका पूरा दिन लवपार्टनर के साथ गुजरेगा। बारिश से बचें, सर्दी-जुकाम की स्थिति हो सकती है। कोई भी कमिटमेंट ना करें, जिसे आप पूर्ण न कर सकें। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
सिंह आज सिंह राशि के लोगों को कार्यस्थल अधिक मेहनत करनी की जरूरत पड़ेगी। बॉस आपके हर कार्य की निगरानी करेंगे। दूसरों की मदद करेंगे। परिवार में अपने डोमिनेंट स्वभाव को नियंत्रित रखें, पारिवारिक शान्ति भंग हो सकती है। जुआ या सट्टा के कार्यों में ना रहें, धन हानि होगी। लवलाइफ के लिए आज का दिन रोमांचक रहने वाला है। आज प्रेमिका के साथ घूमने जायेंगे और उसे गिफ्ट भी देंगे। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए बहुत अधिक चाय, कॉफी और शराब का सेवन से बचें। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
कन्या आज कन्या राशि के लोगों को व्यापार में नया अवसर मिलेगा। करियर में बदलाव के योग दिखाई दे रहा है। जॉब सर्च करें, नौकरी अवश्य मिलेगी। आपको व्यापार बढ़ाने के लिए बिजनेस लोन की जरूरत पड़ेगी। बाजार से ज्यादा ब्याज पर रुपया ना लें, बैंक लोन अप्लाई करें। आज आपके जीवनसाथी का साथ पारिवारिक सद्भाव और शांति बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, दिन में आनन्द ही आनन्द रहेगा। कुछ लोग असाध्य बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, ऐसा ग्रह योग दिख रहा है। गाड़ी सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना दिख रही है।
तुला आज तुला राशि के लोगों का स्वतंत्र स्वभाव लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग को प्रशस्त करेगा। नौकरी की खोज पूरी होगी। नई कंपनी को ज्वाइन करेंगे। परिवार में आपके मर्जी का सब कुछ हो सकता है, आज आपको मनचाहा भोजन मिलेगा। लोभ से बचें, आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज लवमेट के जीवन में कुछ ऐसा पल आएगा जो जीवनभर याद रहेगा। मित्रों की घनिष्ठता आपको कई निर्णय उनकी मर्जी का लेने पर मजबूर करेगी। पेट में गैस बनने को ज्यादा दिक्कत हो रही है तो आप योग व व्यायाम करें।

वृश्चिक आज वृश्चिक राशि के लोग कार्यस्थल पर अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों को सही से निभा पाएंगे। नई नौकरी की खोज का प्रयास करेंगे। बच्चों पर ज्यादा प्रतिबंध ना लगाएं, बच्चे की प्रवृत्ति हिंसक हो सकती है। लंबी अवधि को ध्यान में रखकर निवेश करें, उधार देने से आज आपको रुकना है नहींं तो नुकसान होगा। पत्नी किसी चीज़ को लेकर जिद्द कर सकती है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। बेसमय खाना और सोना दोनों स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। कुछ नए कपड़े की खरीददारी हो सकती है। आप दूसरों पर अपनी राय थोपने से खुद को रोकें।
धनु आज धनु राशि के लोग अपने बॉस के प्रति नाराजगी जाहिर करेंगे। करियर में बदलाव हो सकता है। आपके चिड़चिड़े व्यवहार से परिवार में अशांति की स्थिति रहेगी। आज अपराह्न में आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ दिख रहा है। आज का दिन लवलाइफ के लिए बहुत ही अच्छा है। योग स्वस्थ जीवन बनाए रखने में बहुत मदद करेगा। बिना उद्देश्य के बहुत अधिक बातचीत करने से आपकी प्रतिष्ठा ख़राब होगी।
मकर आज मकर राशि के लोगों को पदोन्नति में अवसर मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सट्टेबाजी से धन लाभ होने की प्रबल संभावना दिख रही है। आपकी व्यापारिक यात्रा भी होगी जो सफल रहेगी। करियर में आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने जीवन को खुशियों से भरने के लिए अपने जीवनसाथी को धन्यवाद देंगे। आपका सक्रिय रहना जीवन में उत्साह बनाए रखने में मदद करेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान दें, सफलता मिलेगी।

कुम्भ आज कुंभ राशि के लोग नियमित काम को पूरा करने में थोड़ा मुश्किल महसूस करेंगे। हालांकि व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। ग्राहकों का फ्लो आज दुकान पर ज्यादा रहेगा। बिक्री भी बढ़ेगी। अपने परिवार को खुशी देने के लिए खुद को बेहतर बनाने का प्रयास सफल होगा। धन आगमन की स्थिति मजबूत होगी। अनिद्रा के रोगियों को अध्यात्म की शरण में जाने से लाभ होगा। कुछ लोग न्यूरो रोग से परेशान होंगे। विद्यार्थी वर्ग को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।
मीन आज मीन राशि के लोग जो सेल्फ मोटिवेट हैं, उनको कार्य में मनचाही सफलता मिलेगी। नई योजना सफलता के द्वार खोलेंगे। जमीन के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार में आपका लचीला स्वभाव मजबूत निर्णय नहीं लेने देगा। व्यवसाय में पिताजी का सहयोग मिलेगा। वजन कम करने के लिए आप किसी डायटिशियन सलाह लेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं, गाड़ी फिसल सकती है। पैर में चोट लगने का योग बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed