कार की चपेट में आने से एक की मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया सड़क क्षेत्र में कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि परवलिया सड़क इलाके का निवासी राजेन्द्र अग्रवाल अपने घर लौट रहा था। तभी सड़क पार करते समय एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

गंभीर रुप घायल राजेन्द्र को उपचार के अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक का आज पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। वह मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। कार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Author: Dainik Awantika