उज्जैन आरटीओ में 3 माह से नहीं मिल रहा रजिस्ट्रेशन कार्ड, पेपर शीट खत्म

0

दैनिक अवन्तिका उज्जैन

देश में वाहन खरीदने के बाद उसका रजिस्ट्रेशन करने के लिये क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) जाना पड़ा है। इसके बाद ही वाहन मालिक को नबंर प्लेट मिल पाती है। लेकिन उज्जैन में 3 माह से रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं बन पा रहे है। वाहन मालिक रोज चक्कर काट रहे। कुछ को मोबाइल पर कार्ड की इमेज भेजी जा रही है। बावजूद 10 हजार के लगभग कार्ड अब भी पेंडिग है।
नया वाहन खरीदने के बाद उसे सड़को पर चलाने के लिये भारत में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। जिले के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में इसकी जानकारी देना होती है। जहां से विशिष्ट पहचान पत्र आरसी कार्ड (रजिस्टेÑशन) दिया जाता है। जिस पर जहां से वाहन की खरीदी की गई है, उस स्थान को अंकित किया जाता है और उसी कार्ड से देश में कहीं भी वाहन चलाया जा सकता है, जो मान्य होता है, लेकिन उज्जैन आरटीओ में पिछले 3 माह से आरसी कार्ड नहीं बनाये जा रहे है।

बताया जा रहा है कि कार्ड बनाने का पेपर खत्म हो चुका है, जो चायना से आता है। नया वाहन खरीदने वाले 2 पहिया, 4 पहिया वाहन मालिक प्रतिदिन आरटीओ के चक्कर काट रहे। 3 माह में 10 हजार के लगभग कार्ड पेेंडिंग हो चुके है। कुछ तो आरटीओ की ओर से मोबाइल पर कार्ड बनाये जाने की इमेज भेजी गई है। लेकिन अधिकांश वाहन मालिक 2 माह से परेशान है।
इस संबंध में आरटीओ अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होने कॉल रिसिव नहीं किया। आरटीओ पीआरओ अजय पंड्या ने बताया कि कार्ड खत्म हो गये थे, जो जल्द आने वाले है। संभवत: 2-3 दिन में कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। ढाई-तीन माह में 9 हजार 500 से अधिक कार्ड पेंडिग हो चुके है।

आरटीओ अधिकारियों को फटकार भी लगाई
सूत्रों से मिली जानकरी अनुसार कुछ दिन पहले ग्वालियर से परिवहन अधिकारी भी उज्जैन पहुंचे थे, उनके सामने भी कार्ड नहीं बनने का मामला पहुंचा था। उन्होंने स्थानीय आरटीओ अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी और कार्ड खत्म होने पर सूचना नहीं देने की बात कहते हुए जल्द पत्र लिखने को कहा गया था। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि मार्च-अप्रैल में दशहरा मैदान पर वाहन मेला लगा था, जिसमें वाहन खरीदने पर रजिस्ट्रेशन में भारी छूट गई थी, जिसके चलते देश के कई प्रदेशों से चार पहिया वाहन खरीदने के लिये लोग पहुंचे थे। 24 हजार से अधिक चार पहिया वाहनों का रजिस्टेÑशन किया गया था। बाहर से आने वाले वाहन मालिकों को तत्काल आरसी कार्ड दिये गये थे। जिसके चलते आरटीओ में कार्ड का पेपर खत्म हो गया था। अब जिले के लोगों द्वारा खरीदे जा रहे 2 पहिया, 4 पहिया वाहन के लिये रजिस्ट्रेशन कार्ड उपलब्ध नहीं रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *