मध्यप्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश

0

राजस्थान में डैम भरने पर जश्न, नोएडा स्टेडियम में पानी भरा, न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान टेस्ट नहीं हुआ

एजेंसी नई दिल्ली

मध्य प्रदेश में 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। 21 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में रेड अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के जयपुर में आज तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। ब्यावर जिले का नंदा बांध 25 साल बाद ओवरफ्लो हुआ तो लोग बैंड बाजे के साथ नाचने-गाने लगे। राज्य में 15 सितंबर तक बारिश का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में पानी भर गया है। इसकी वजह से न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन भी नहीं खेला जा सका। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। इंद्रावती व चिंतावागु नदी उफान पर है। सुकमा और बीजापुर का महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से संपर्क टूट गया है। आज भी यलो अलर्ट है।

ॅ देश के बाकी राज्यों का मौसम ओडिशा: 7 जिलों में भी तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। बचाव अभियान के दौरान 2 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मलकानगिरी, कोरापुट और गंजाम में कई इलाकों की सड़कें बह गई हैं।
ॅ हिमाचल प्रदेश: राज्य में 288 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 130 सड़क हादसों, 6 की लैंडस्लाइड, 8 की बाढ़, 23 की बादल फटने, 27 की पानी में डूबने, 1 की बिजली, 26 की सांप के काटने से मौत हुई है।
ॅ दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह बारिश के साथ हुई। दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।
ॅ महाराष्ट्र: राज्य में दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मुंबई, पालघर, ठाणे और पुणे में आज और कल बारिश हो सकती है। आज ही गणपति का भी विसर्जन होना है।
ॅ केरल: राज्य के 6 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें एनार्कुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड शामिल है। इन जिलों में मंगलवार को 64.5े से 115.5े तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
ॅ कर्नाटक: कोडागु, नॉर्थ कन्नड़, साउथ कन्नड़, उडुपी, चिकमगलुरु और शिमोगा में 7 दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है। बारिश के साथ-साथ यहां 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *