ट्रेजर बाजार से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला

0

उज्जैन। रात 11 बजे के लगभग घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन खबर मिलने पर अस्पताल पहुंचे थे जहां से घटनास्थल पहुंचकर उन्होंने चक्काजाम का प्रयास किया और पुलिस के नहीं आने का आरोप लगाया।

गणेशपुरा में रहने वाला यश पिता मोहन पारिया 26 वर्ष ट्रेजर बाजार में बर्गर प्वाइंट पर काम करता था। रात 11 बजे के लगभग काम खत्म कर घर लौट रहा था। टेडी खजूर के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल रवाना किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजन खबर मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से घटनास्थल आए उन्होंने पुलिस के नहीं होने पर चक्का जाम का प्रयास किया आरोप लगाया जाने लगा कि दुर्घटना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है और अज्ञात वाहन का पता नहीं लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर मृतक के कुछ परिजनों का कहना था कि खून भी पानी डालकर साफ कर दिया गया है। परिजनों के घटना स्थल पर चक्का जाम की खबर मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका शिंदे मौके पर पहुंच गई थी और परिजनों को समझने का प्रयास किया बारिश होने से घटनास्थल पर खून के निशान धुलना सामने आए। वही नीलगंगा थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि वह दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पहुंच गए थे घायल युवक को डायल 100 से अस्पताल पहुंचाया गया था उस दौरान घटनास्थल पर कोई परिजन मौजूद नहीं थे। परिजन काफी देर से आए हैं पुलिस के पहले ही पहुंचने की खबर सामने आते ही परिजनों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मृत की युवक का कुछ माह पहले ही विवाह हुआ था। आज सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *