33 इंच पहुंची बारिश, तापमान में आई 1.5 डिग्री की तेजी

0

दैनिक अवंतिका
उज्जैन। लौटता मानसून अगस्त के अंतिम दिनों के साथ सितंबर के प्रथम सप्ताह में मेहरबान दिखाई दिया। शेष बचे दिनों में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग जारी कर रहा है। इस बीच शहर में गुरूवार को बारिश का क्रम थमा रहा और तापमान में 1.5 डिग्री की तेजी आ गई। न्यूनतम तापमान भी 0.5 डिग्री कम हुआ था। अब तक बारिश 33 इंच हो चुकी है।
15 जून से 15 सितंबर तक मानसून का सत्र माना जाता है। इस बार जून-जुलाई में औसत से कम बारिश हुई थी। शहर में जलसंकट का खतरा बढ़ गया था और उमस-गर्मी से लोगों को हाल बुरा बना हुआ था, लेकिन अगस्त माह के अंतिम दिनों में सक्रिय हुए मानसून के बाद बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। जलसंकट दूर हो गया, वहीं औसतन बारिश का आंकडा भी बढ़ने लगा। लौटता मानसून सितंबर में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। बुधवार को दिनभर में १९ मि.मी. बारिश हुई। दोपहर बाद आसमान काले बादलों से घिरा हुआ था। इस बीच अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर आ गया। गुरुवार को बारिश का क्रम थमा रहा और हवा 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलती रही। इस बीच अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की तेजी आई।  वेधशाला अधीक्षक राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि मौसम विभाग ने आगामी बचे शेष दिनों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उन्होने बताया कि शहर की औसतन बारिश का आंकडा 36 इंच है। गुरूवार शाम ६ बजे तक 829.6  मि.मी. बारिश दर्ज की जा चुकी थी, जो 33 इंच है। अब मात्र ३ इंच बारिश की ओर जरूरत है। पिछले वर्ष औसत से ५ इंच अधिक बारिश हुई थी। इस बार भी औसत से अधिक बारिश होने का अनुमान दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *