राष्ट्रपति के आगमन और त्योहारों के चलते प्रतिबंधात्मक आदेश

0

इंदौर। इंदौर में राष्ट्रपति के आगमन और त्योहारों के चलते पुलिस ने कई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। घरेलू कामगारों, कर्मचारियों और होटल लॉज में ठहरने वालों की सूचना थाने में देना जरुरी है। किसी भी पंप से डिब्बे और बोतल में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा सकेगा।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर ग्रुप एडमिन जिम्मेदार होगा। इंदौर पुलिस कमिश्नर ने बीएनएस के तहत आदेश जारी किए हैं।
18 सितंबर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर दौरे पर आएंगी। जहां वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहीं आगामी त्योहार अनंत चतुर्दशी और ईद मिलादुन्नबी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। देर रात पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला है। शहरभर में रैपिड एक्शन फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। सुरक्षा शाखा और बीडीडीएस ने रेलवे स्टेशन और नेहरू पार्क में मॉकड्रिल की है। अनंत चतुर्दशी और ढोल ग्यारस के जुलूस से पहले पुलिस ने अपनी व्यवस्था दिखाई है। इसके साथ ही पुलिस की टीम तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *