पति ने महानिदेशक को लिखा पत्र, मेरी पत्नी को क्यों बना दिया वुशू दल का कोच

0

दैनिक अवन्तिका जबलपुर

जबलपुर के रहने वाले मनोज गुप्ता ने अपनी पत्नी को जूनियर वुशू दल में कोच बनाने पर आपत्ति ली है। इस मामले में उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली के महानिदेशक और सचिव को पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी ने उन्हें झूठे केस में जेल भिजवाया था लेकिन पत्नी का भी तो चरित्र ठीक नहीं है वहीं उन्होंने अपनी पत्नी पर धोखाधड़ी करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
अवंतिका से चर्चा में मनोज गुप्ता ने बताया कि वे मप्र वुशू संघ के पूर्व अध्यक्ष के साथ कोच भी रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दो साल पहले मनोज गुप्ता को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था और उनकी पत्नी ने ही दहेज प्रताड़ना एवं अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। मनोज गुप्ता का यह आरोप है कि उनकी पत्नी सारिका गुप्ता तथा बनारस निवासी वुशू खिलाड़ी सूरज यादव के बीच अफेयर चल रहा है।

और आपत्तिजनक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आरोप है कि जिस खिलाड़ी के साथ आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है वह उसकी पत्नी का शिष्य है। बावजूद इसके भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली ने जूनियर वुशू दल का कोच नियुक्त कर दिया है। इस बात को लेकर उन्हें आपत्ति है। आरोप यह भी लगाया गया है कि उनकी पत्नी ने कुटरचित दस्तावेजों के साथ खुद को मध्यप्रदेश वुशू संघ पर पदासीन कर लिया और अपने परिजनों को भी अधिकांश पदों पर नियुक्त कर दिया। इसके अलावा पदाधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर मुझे मप्र वुशू संघ से निष्कासित दशार्या गया। मनोज गुप्ता ने यह भी बताया है कि यह धोखाधड़ी का प्रकरण उनकी पत्नी सारिका गुप्ता के खिलाफ वर्तमान में जिला न्यायालय जबलपुर में लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *