सड़को पर झुंड बनाकर निकल रहे स्ट्रीट डॉग,डॉ. हेमंत गिरवाल की लोकेशन उज्जैन में मिलना सामने आई

0

दैनिक अवन्तिका उज्जैन
उज्जैन। शहर में स्ट्रीट डॉग झुंड बनाकर निकल रहे है। इन्हे देख अब लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। कुछ माह में ही कई ऐसे मामले सामने आ चुके है, कि सुनकर ही डर लगने लगा है। 2 दिन पहले ही एक युवक की स्ट्रीट डॉग के काटने पर मौत का मामला सामने आया। इससे पहले बचने के प्रयास में गिरकर घायल हुए वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। स्ट्रीट डॉग का आतंक सड़को पर ही नहीं महाकाल मंदिर में दिखाई दिया है। यहां आरती के दौरान नंदी हाल में 2 स्ट्रीट डॉग का युद्ध कैमरे में कैद हुआ था। बाहर से आने वाले श्रद्धालु इनके हमले का शिकार हो चुके है। बाबवूद प्रशासन और नगर निगम स्ट्रीट डॉग के बढ़ते खतरों से अंजान दिखाई दे रहे है। जिला अस्पताल के आंकड़ो के अनुसार प्रतिदिन 5 से 6 लोग स्ट्रीट डॉग का शिकार होने पर उपचार के लिये पहुंच रहे है। पिछले 8 माह में 4 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके है। उज्जैन। इंदौर एमव्हाय के लापता डॉ. हेमंत गिरवाल की लोकेशन उज्जैन में मिलना सामने आई है। इंदौर पुलिस ने उज्जैन पुलिस से संपर्क किया है। लेकिन स्थानीय पुलिस को कहना था कि रात 10 बजे तक डॉक्टर का पता नहीं चल पाया था।बताया जा रहा है कि एम व्हाय अस्पताल में पदस्थ डॉ. हेमंत कुमार गिरवाल गुरूवार दोपहर से लापता है। जिसको लेकर जूनियर डॉक्टर्स ने अस्पताल मैनेजमेंट   के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। जूनियर डॉक्टरों का सिनियर महिला डॉक्टर से टकराव भी हुआ था। महिला डॉक्टर ने लापता हुए डॉ. हेमंत पर छेड़छाड का आरोप लगाया था और सार्वजनिक रूप से लताड़ लगाते हुए माफीनामा तक लिखवाया था। उसके बाद से डॉ. हेमंत कुमार लापता है। इंदौर पुलिस भी डॉक्टर की तलाश में लगी हुई। रविवार शाम लोकेशन उज्जैन रामघाट के आसपास मिलना सामने आई। जिसके चलते इंदौर पुलिस ने महाकाल थाना पुलिस से संपर्क किया है। प्रधान आरक्षक राजपाल यादव ने बताया कि डॉक्टर की लोकेशन महाकाल मंदिर के आसपास होने पर इंदौर पुलिस से मिली सूचना के बाद तलाश की जा रही है। रात 10 बजे तक डॉक्टर का पता नहीं चल पाया था। पुलिस की एक टीम तलाश में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *