कैलाश विजयवर्गीय के कारण उषा ठाकुर को महू में होना पड़ा एक दम सक्रिय

0

 

 

अंतर सिंह दरबार को मात देने के लिए सदस्यता अभियान बना बहाना

इंदौर। पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर 2023 के विधानसभा चुनाव के घटनाक्रम से बेहद आहत हैं। यही वजह है कि चुनाव परिणामों के बाद उन्होंने अपनी सक्रियता महू विधानसभा क्षेत्र में पहले से काफी अधिक कर ली है।
खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में उनके लगातार प्रवास और जनसंपर्क कार्यक्रम चलाते रहते हैं। विधानसभा चुनाव में इस बार उन्हें निर्दलीय अंतर सिंह दरबार में कड़ी चुनौती दी थी। बाद में श्री दरबार भाजपा में शामिल हो गए।
अंतर सिंह दरबार मैदानी नेता हैं। ग्रामीण क्षेत्र में उनका तगड़ा नेटवर्क है। अंतर सिंह दरबार को कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा में शामिल करवाया था।
जाहिर है अंतर सिंह दरबार का भाजपा में प्रवेश उषा ठाकुर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। विधानसभा चुनाव के दौरान उषा ठाकुर को जो अनुभव आया उसे सबक लेते हुए उन्होंने अपनी सक्रियता दुगनी कर दी।
कार्यकर्ताओं को भी पहले से ज्यादा तवज्जो मिल रही है। दो दिन पूर्व उषा ठाकुर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के समकक्ष बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन कर सदस्यता अभियान को गति दी।
उषा ठाकुर चाहती हैं कि हर हालत में महू विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल उनके कब्जे में रहें। उन्हें चिंता है कि अंतर सिंह दरबार संगठन चुनाव के दौरान अपनी ताकत दिखा सकते हैं।
इसी के चलते उषा ठाकुर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के समक्ष एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया। कल के सम्मेलन से आने वाले दिनों में भाजपा ग्रामीण जिले की राजनीति और दिलचस्प हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *