नागर समाज का गणेशोत्सव  बच्चों की  प्रतियोगिताएं एवं सम्मान समारोह  हुआ सम्पन्न

0
दैनिक अवंतिका
उज्जैन। नागर ब्राम्हण परिषद ,युवक मंडल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में  हाटकेश्वर धाम हरिसिद्धि पर गणेशोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।  इसके अन्तर्गत कई  कार्यक्रम आयोजित किए गए। परिषद अध्यक्ष भूपेन्द्र त्रिवेदी, युवा मंडल अध्यक्ष  अमित नागर ,एवं महिला मंडल अध्यक्ष सौ. प्रीति शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि
 रविवार को आयोजित हुई प्रतियोगिता में समाज के बालक बलिकाओं ने श्लोक पाठ, चेयर रेस, बेलेंस रेस,निबु रेस, नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिताएं संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया इस दौरान  नवरात्री के आयोजन की रूपरेखा संबंधी बेठक भी संपन्न हुई जिसमें प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शर्मा परिसर देवास रोड़ पर समाज के परम्परागत गरबा महोत्सव का आयोजन किए जाने संबंधी निर्णय लिया गया। द्वितीय सत्र कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित एवं हाटकेश्वर भगवान को माल्यार्पण व सरस्वती वंदना कर की गई स्वागत भाषण  अमित नागर, ओर कार्यक्रम की जानकारी अतुल मेहता ने एवं पं.विजयशंकर  मेहता के संदेश का वाचन  भूपेन्द्र त्रिवेदी ने किया ।
नागर ब्राह्मण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष केदार रावल के मुख्य आतिथ्य में एवं डॉ .जी.के.नागर,  विजय प्रकाश मेहता, रमेश मेहता प्रतिक,महिला परिषद की प्रदेशाध्यक्ष  सोनिया मंडलोई, प्रदेश महासचिव पं. हेमन्त व्यास,युवक परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के.के.व्यास, महिला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नेहा प्रतिमा मेहता, युवा कार्यकारी अध्यक्ष विशाल नागर के विशेष आतिथ्य में एवं भूपेन्द्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में अमित नागर एवं प्रीति शर्मा, विजय शर्मा ने उज्जैन समाज के पूर्व प्रदेश एवं स्थानीय अध्यक्षों का उनके द्वारा समाज में दिये गये उल्लेखनीय योगदान हेतु शाल, श्रीफल, व   स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया सम्मानित होने वालों में पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष लव मेहता,पं. हेमंत व्यास स्थानीय पूर्व अध्यक्ष आशीष मिश्रा, मनीष मेहता, संजय व्यास, नीलांभूज त्रिवेदी शामिल थे। इस अवसर पर
 उपस्थित प्रदेश कोषाध्यक्ष  दिनेश मेहता, आनंद शर्मा इंदौर का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में उज्जैन के पूर्व अध्यक्ष डॉ.प्रदीप व्यास, योगेन्द्र त्रिवेदी , डॉ .चंद्रकांत व्यास, योगेश मेहता, ओमप्रकाश नागर,डॉ.तेज प्रकाश व्यास, रामचंद्र नागर,अजय प्रकाश मेहता,कृष्ण कांत मेहता, कमलेश त्रिवेदी, नवीन त्रिवेदी,अशोक पंचोली, एवं  संजय जोशी, नरेंद्र नागर, मुकेश शर्मा, ऋषभ मेहता ऋषि, सुमित नागर, अतुल मेहता, धीरज रावल, दिप्तेश रावल, संजय नागर, नवीन त्रिवेदी,संकल्प नागर , विशाल मंडलोई,, गिरीश मेहता धीरज रावल महिला मंडल की  सीमा आलोक नागर, श्वेता रावल, मनीषा शर्मा,सीमा प्रमोद नागर, प्रतिभा त्रिवेदी, जाग्रति रावल,अनामिका मेहता,वंदना जोशी, सलोनी नागर,मधु शर्मा प्रियंका मेहता सहित  समाजजन उपस्थिति थे।
भगवान गणेश जी की महाआरती एवं पं.विजय शंकर  मेहता के विशेष सहयोग से स्नेंहभोज के साथ कार्यक्रम  सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललीत नागर ने एवं आभार अंकुश त्रिवेदी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *