राष्ट्रपति मुर्मू ने पसंद की चंदेरी और महेश्वरी साड़िया…युपीआई से भुगतान किया

0
इंदौर। बीते दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंची है और उन्होंने यहां शाम को चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां पंसद तो की ही वहीं युपीआई से पैमेंट भी कर डिस्काउंट प्राप्त किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला एमजी रोड स्थित मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचा।यहां कलाकारों से मुलाकात कर हस्तशिल्प और हस्तकला के बारे में जानकारी ली। एम्पोरियम में राष्ट्रपति द्वारा चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां भी खरीदी गईं।
साड़ियों के 23800 रुपये उन्होंने यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान किया। पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों द्वारा राष्ट्रपति को अपनी कलाकृतियां भेंट की गई।राष्ट्रपति ने सभी कलाकारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी पुरानी संस्कृति एवं परम्परा को संजो कर एवं संरक्षित रखने की जरूरत है। कलाकार इसमें अच्छा योगदान दे रहे हैं। पदमश्री से सम्मानित चारों कलाकारों ने अपने द्वारा निर्मित सामग्री राष्ट्रपति को भेंट दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने वहां की महिला कर्मचारियों से अपनी पसंद की हल्के रंग की एक साड़ी उनके लिये चुनने का अनुरोध किया। सरिता गव्हाड़े ने उन्हें हल्के पिंक रंग की महेश्वरी साड़ी पसंद कर दी। महिला कर्मचारी अरुणा राजपूत, मीना चौरसिया एवं वंदना कोठारी ने राष्ट्रपति को साड़ियों की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने 19152 रुपये मूल्य की माहेश्वरी और 14962 रुपये मूल्य की चंदेरी साड़ियां खरीदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *