स्वच्छता सेवा अभियान का शुभारंभ

महिदपुर। शासन निदेर्शानुसार नगर महिदपुर में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ हुआ जिसके अंतर्गत प्रात: नवीन बस स्टेण्ड परिसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नानी बाई ओमप्रकाश माली के नेतृत्व में सभी पार्षदगणों, नगरपालिका कर्मचारियों व अन्य विभागों के अधिकारियों तथा आम नागरिकों के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया गया व स्वच्छता की शपथ ली गई। ततपश्चात नगर पालिका में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नानी बाई औमप्रकाश माली, वार्ड पार्षद श्रीमति आशा जगदीश राठोर, कैलाश बगाना, श्रीमति उमा पाण्डे, श्रीमति तरूणा राजेश सोनगरा, जगदीश राठोर, गुलाम मोहम्मद (बाबा) नागौरी व पार्षद प्रतिनिधी रईस कुरैशी, अरूण आंचलिया व इकबाल नागौरी के साथ सीडीपीओ अजय तिवारी व उप जेल अधीक्षक तथा नगरपालिका कर्मचारी व बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी चन्द्रशेखर सोनिस ने आभार माना।

Author: Dainik Awantika