महाकाल मंदिर में भक्तों का तांता…अपलक निहारा राजाधिराज को

0

उज्जैन। आज रविवार को महाकाल मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। दर्शनार्थियों ने राजाधिराज महाकाल के दर्शन कर अपलक निहारा। बता दें कि आज रविवार की छुट्टी होने के कारण बाहरी श्रद्धालुओं की भी भीड़ मंदिर में  सुबह से ही  है।

महाकालेश्वर मंदिर में अश्विन माह, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रविवार को 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकालेश्वर का बिल्वपत्र, रुद्राक्ष की माला, और आभूषण अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया। अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *