मध्य प्रदेश कांग्रेस में जल्द बड़ा बदलाव

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में जल्द बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जीतू पटवारी की नई टीम तैयार हो गई है। बताया जा रहा है कि पितृपक्ष के बाद नवरात्रि में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान करेगी। पदाधिकारियों के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है। AICC की मंजूरी मिलते ही घोषणा कर दी जाएगी।
बता दें कि पिछले कई समय से कयास लगाए जा रहे थे कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में फेरबदल हो सकता है। पार्टी नए चेहरों को मौका दे सकती है। वहीं पुराने चेहरों की विदाई दी जा सकती है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस पुराने किन नेताओं को अपनी टीम में शामिल करती है और किन्हें बाहर करती है।

Author: Dainik Awantika