सेवा भारती ने किया सुपोषित भारत अभियान का शुभारंभ

0

 

शाजापुर। राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा सरकार के पोषण अभियान को सुपोषित भारत के रूप मनाने का संकल्प लिया गया है। इसी को लेकर शनिवार को सुपोषित भारत का शुभारंभ शाजापुर सेवा भारती ने किया। इस दौश्रान गर्भवती माताएं, धात्री माताएं, किशोरी बालिका और 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।
स्वास्थ्य जांच नगर के चिकित्सक डॉ निर्मला जैन, डॉ सपना जैन, डॉ दुरय्या खादवाला द्वारा की गई। महूपुरा स्थित मांगलिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कलेक्टर ऋजु बाफना, शाजापुर विधायक अरूण भीमावद, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास नीलम चौहान, प्रांत सह सेवा प्रमुख नंदकिशोर नागर, सेवा भारती अध्यक्ष डॉ राजकुमार पाटीदार मंचासीन रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र का पूजन कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद सुपोषण की जानकारी लोकेंद्र नायक ने दी। वहीं नंदकिशोर नागर ने सेवा विभाग और सेवा भारती के बारे में विस्तृत जानकारी दी विधायक द्वारा चयनित सेवा बस्तियों में से एक बस्ती को गोद लिया गया और समाज, अधिकारियों से गोद लेने का आग्रह किया। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि जब तक समाज का सहयोग नही होगा, यह अभियान पूर्ण नही होगा, इसके लिए समाज को आगे आना होगा।
कार्यक्रम में कुपोषित हितग्राही को पोषण आहार वितरण किया गया। इस अवसर पर विभाग सेवा प्रमुख लल्ला सोनी, परियोजना अधिकारी नेहा चौहान, सेवा भारती उपाध्यक्ष अनुराधा मेहता, डॉ नायक, सुपरवाइजर तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन मुकेश सक्सेना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *