एमपी में तीन शहरों में एक साथ होंगे उप चुनाव, कांग्रेस के साथ ही बीजेपी ने भी तैयारी की शुरू

0

 

भोपाल। एमपी के तीन शहरों में एक साथ उप चुनाव कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के साथ ही कांग्रेस और बीजेपी ने भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि बुधनी के अलावा विजयपुर और बीना विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है।

बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट से वर्ष 2923 में जीते दोनों विधायक क्रमश: शिवराज सिंह चौहान और रामनिवास रावत ने त्यागपत्र दे दिया। शिवराज विदिशा लोकसभा सीट से सांसद बनकर केंद्रीय मंत्री बन गए जबकि रावत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे का त्यागपत्र दिया जाना शेष है। जल्द ही वे अपना त्यागपत्र देंगी। उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधनी, विजयपुर विधानसभा के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं बीना में भी तैयारी भी प्रारंभ कर दी गई है।भाजपा विजयपुर और बीना से त्यागपत्र देने वाले विधायकों को ही चुनाव लड़ाएगी। शिवराज सिंह चौहान की सीट बुधनी से प्रत्याशी का चयन किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 में से 163 सीटें जीती थी। इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने विधायक का चुनाव जीतने वाले नेताओं को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया। विधानसभा सभा उपचुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। करण सिंह वर्मा को बुधनी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह सह प्रभारी बनाए गए हैं। इसके साथ ही कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना को विजयपुर विधानसभा का प्रभारी और पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे को सह प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *