पहले चरण की सफलता से उत्साहित है बीजेपी कार्यकर्ता…अब दूसरे चरण पर फोकस

0
1 अक्टूबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण, कमजोर प्रभारियों की सूची तैयार

उज्जैन। बीजेपी के सदस्यता अभियान के पहले चरण में उज्जैन के बीजेपी नेताओं को भी अच्छी
सफलता मिली है और अब कार्यकर्ताओं के साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का भी फोकस दूसरे
चरण पर है जो 1 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इधर बीजेपी सूत्रों ने यह भी बताया है कि प्रदेश पार्टी
स्तर पर ऐसे सदस्यता प्रभारियों की सूची बना ली गई है जिनका परफॉर्मेंस कमजोर रहा है।

बता दें कि डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का टारगेट लेकर चल रही मप्र भाजपा ने सदस्यता अभियान में पहले चरण में  एक करोड़ से अधिक सदस्य बना लिया है। अब पार्टी का फोकस 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के दूसरे चरण पर है। दूसरा चरण शुरू होने से पहले पार्टी कमजोर परफॉर्मेंस वाले जिलों के सदस्यता प्रभारियों को बदला जाएगा। उनके स्थान पर नए सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक सदस्य बनाया जाए। गौरतलब है कि 24 दिन चले सदस्यता अभियान के प्रथम चरण के 25 सितंबर को समाप्त होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाए जाने का दावा किया है। अब पार्टी 28 सितंबर को पहले चरण को लेकर समीक्षा करेगी। इसके बाद 1 अक्टूबर से दूसरे चरण का अभियान प्रारंभ किया जाएगा। भाजपा के संगठन पर्व के अंतर्गत चलाए गए सदस्यता अभियान में लक्ष्य से पीछे रहने वाले एक दर्जन जिलों के प्रभारियों को भाजपा बदलेगी। यह काम पूरे प्रदेश से आई समीक्षा रिपोर्ट के बाद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *