बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1,769 अंक, निफ्टी भी फिसला

0

मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी 3 अक्टूबर को साल की चौथी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1,769 अंक की गिरावट के साथ 82,497 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 546 अंक की गिरावट रही, ये 25,250 के स्तर पर बंद हुआ। आज निवेशकों की वेल्थ 10.7 लाख करोड़ घट गई। आज आॅटो,एनर्जी, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। बीपीएल, श्रीराम फाइनेंस और एलएंडटी के शेयर्स में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। ये निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं जेएसडबलू स्टील का शेयर 1.33 प्रतिशत की तेजी के साथ निफ्टी टॉप गेनर रहा। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट है। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है।
– भारतीय शेयर बाजार के मौजूदा वैल्यूएशन बढ़े हुए हैं। खासकर मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में। बाजार में इस कारण अच्छा-खासा करेक्शन दिख सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *