अरविंद केजरीवाल आज खाली करेंगे सीएम आवास

नई दिल्ली। दिल्ली में आज से अरविंद केजरीवाल का नया पता लुटियन दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर 5 होगा। सीएम पद छोड़ने के बाद उन्हें सरकारी आवास भी खाली करना था। ऐसे में केजरीवाल अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली के आसपास ही एक घर चाहते थे। यह बंगला आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को मिला था। अब इस घर में अरविंद केजरीवाल अपने परिवार संग रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल चुके अरविंद केजरीवाल इस्तीफे के बाद नई दिल्ली सीट से विधायक और आप के सर्वेसर्वा हैं।

आतिशी को सीएम बंगला मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास 15 दिनों के अंदर छोड़ना था। अरविंद केजरीवाल को उन्हीं के पार्टी के सांसद अशोक मित्तल ने अपने सरकारी आवास में रहने का अनुरोध किया था। अब आज से फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर 5 केजरीवाल का निवास होगा।

Author: Dainik Awantika