भाजपा की महिला जनप्रतिनिधि क्यो बना रही दूरी, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने सरकारी कार्यक्रम से बनाई दूरी

0

 

 

इंदौर। महू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में जबरदस्त गुट बाजी है। । इसी के चलते केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर महू कैंटोनमेंट बोर्ड के एक कार्यक्रम में नहीं आ सकी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत जल योजना के तहत 38 करोड रुपए लागत की जल नल योजना की शुरुआत होनी थी।
इसके अलावा स्वच्छता सेवा सुरक्षा पखवाड़ा का समापन भी होना था। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधित भी किया, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और प्रदेश की पूर्व मंत्री तथा विधायक उषा ठाकुर ने इस कैंटोनमेंट बोर्ड आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर को अतिथि के रूप में आना था, लेकिन ये दोनों ही नेता आयोजन से दूर रहीं।
इस वजह से कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा आखिरकार जब दोनों मुख्य अतिथि नहीं आ सकीं तो फिर 3 घंटे बाद कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एलके भारद्वाज ने समारोह को संपन्न करवाया।
बताया जाता है कि केंट बोर्ड के मनोनीत प्रतिनिधि पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के कथित तौर पर विरोधी माने जाते हैं। उन्होंने विधायक के नाते उषा ठाकुर को तो सम्मान पूर्वक निमंत्रित किया लेकिन नगर भाजपा अध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष को निमंत्रण नहीं भेजा। बताया जा रहा है।
इस वजह से नगर भाजपा अध्यक्ष जो सावित्री ठाकुर के सांसद प्रतिनिधि भी हैं ने मंत्री से निवेदन किया कि क्योंकि संगठन का अपमान किया जा रहा है इसलिए आप कार्यक्रम में ना आए। दूसरी तरफ जनपद अध्यक्ष पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के कट्टर समर्थक हैं।
उन्होंने भी उषा ठाकुर से संगठन की अपेक्षा की बात की। सूत्रों के अनुसार इस वजह से सावित्री ठाकुर और उषा ठाकुर दोनों ने कार्यक्रम से दूरी बनाई।
इस कार्यक्रम में जिस तरह से बच्चे परेशान रहे उसकी काफी चर्चा रही और आम जनता ने सावित्री ठाकुर और उषा ठाकुर का नहीं आना पसंद नहीं किया।
कुल मिलाकर कार्यक्रम भाजपा की अंदरूनी खींचतान की भेंट चढ़ गया। जबकि कार्यक्रम शासकीय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed