इंदौर में युकां प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

0

दैनिक अवन्तिका इंदौर

इंदौर में मशाल जुलूस निकालने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ते अपराधों के खिलाफ शनिवार शाम करीब 6 बजे मशाल जुलूस निकालने जा रहे थे।

इससे पहले कांग्रेस के गांधी भवन कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर 5 थाना क्षेत्रों का पुलिस बल तैनात किया गया। आसपास के रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस ने मशाल यात्रा को अवैधानिक बताते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह बोले- लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना चलाने वाली सरकार प्रदेश की बच्चियों की रक्षा नहीं कर पा रही है। हम अपराधियों के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। सरकार अपराधों की रोकथाम करने के बजाए कांग्रेस की आवाज दबाने में जुटी है। लगातार दूसरी बार इंदौर में कांग्रेस के प्रदर्शन को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *