बाढ़-बारिश से भूस्खलन, 10 की मौत

0

एजेंसी नई दिल्ली

मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने कई राज्यों को अपनी चपेट में ले रखा है। अब इस लिस्ट में मेघालय का नाम भी शामिल हो चुका है। मेघालय में बाढ़ से हर तरफ हाहाकार मच गया है। वहीं भारी बारिश के चलते भूस्खलन भी देखने को मिला है। खबरों की मानें तो पिछले 24 घंटे के भीतर मेघालय में 10 लोगों की जान चली गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेघालय की दक्षिणी गारो पहाड़ी पर भयंकर भूस्खलन हुआ है। वहीं गसुआपारा इलाके से भी लैंडस्लाइड की खबर सामने आ रही है। हटियासिया सोंगमा में भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन के दौरान एक घर में 3 नाबालिग समेत 7 लोग मौजूद थे। भूस्खलन के बाद सभी लोग घर के अंदर फंस गए और उनकी मौत हो गई।

बिहार में बड़ा हादसा : सोन नदी में डूबे परिवार के सात बच्चे, पांच शव मिले, दो की तलाश जारी
रोहतास। रोहतास के तुम्बा गांव के गुजरने वाली सोन नद (नदी का पुल्लिंग रूप) में एक ही परिवार के सात बच्चे डूब गए। इनमें से पांच बच्चों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। वहीं दो बच्चों की तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस सर्च अभियान चला रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *