गरबा देखकर लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़

0

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में गरबा देखकर लौट रहे माली दंपति की महिला के साथ मुस्लिम युवकों ने छेड़खानी कर दी। छेड़छाड़ के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित भीड़ ने थाने के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

गरबा देखकर घर जा रहा है माली दंपति पर मुस्लिम लड़कों ने छेड़खानी और मारपीट कर दी। मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित परिवार ने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर एसपी पहुंचे मौके पर पहुंचे। कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने लोगों को समझाइश दी कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून अपना काम करेगा, किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। बताया जाता है कि घटना के बाद जामा मस्जिद के पास जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने मारपीट सहित छेड़खानी के मामले में मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *