प्रदेश में बदलने लगा मौसम का मिजाज…हल्की ठंड का होने लगा एहसास

0

 

भोपाल। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है तो वहीं दिन में भले ही उमस या गर्मी लग रही हो लेकिन रात को हल्की ठंड का एहसास भी लोगों को हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह के दौरान गुलाबी ठंड का आगमन हो जाएगा अर्थात ठंड का मौसम पूरी तरह से शुरू होने वाला है।
प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में जहां धूप की वजह से उमस और गर्मी हो रही है, वहीं रात को हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि मानसून प्रदेश से आधे से अधिक हिस्सों से लौट चुका है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम बना हुआ था, वह कमजोर पड़ गया है। आर्द्रता भी कम होने लगी है और हवा का रुख भी बार-बार बदल रहा है। अगले सप्ताह तक प्रदेशवासियों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में हवा पश्चिमी-उत्तरी है, लेकिन अब हवा के रुख में परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। यही वजह है कि रात का तापमान बढ़ नहीं रहा है। अगले सप्ताह तक यह 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालांकि दिन में धूप की वजह से गर्मी और उमस बरकरार रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *