जम्मू में फिर खाता न खोल पाया ‘हाथ’, एनसी दो से शून्य भाजपा 10 सीटें जीती

0

ब्रह्मास्त्र जम्मू

भाजपा का कमल एक बार फिर जम्मू में कमाल कर गया। नए चेहरों और जम्मू के डोगरा सीएम का नारा लेकर मैदान में उतरी भाजपा ने 11 में से 10 सीटें जीतीं। हालांकि चुनाव से पहले कुछ सीटों पर कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन पुराने चेहरों के सहारे मैदान में उतरी कांग्रेस फिर खाता नहीं खोल सकी। 2014 में कांग्रेस सभी 11 सीटों हारी थी। 2024 में भी सब हार गई। छंब विधानसभा सीट से निर्दलीय सतीश शर्मा ने जीत हासिल की। वे कांग्रेस के बागी थे। 2014 में दो सीटें जीतने वाली नेकां भी शून्य पर सिमट गई।

भाजपा ने 11 में से 7 सीटों पर बिश्नाह से राजीव कुमार, मड़ सुरिंदर कुमार, अखनूर मोहन लाल, आरएस पुरा जम्मू दक्षिण नरिंदर सिंह रैना, बाहु विक्रम रंधावा, जम्मू पश्चिम अरविंद गुप्ता, जम्मू पूर्व युद्धवीर सेठी के रूप में नए चेहरे मैदान में उतारे।

ये सातों जीत गए। दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह राणा ने नगरोटा, शाम लाल शर्मा ने जम्मू उत्तर से निराश नहीं किया और जीत गए। भाजपा के सुचेतगढ़ से गारू राम जीते, जो भाजपा के ही पूर्व विधायक थे।
खुद तो डूबी, नेकां को भी ले डूबी कांग्रेस
वर्ष 2014 में नेकां के नगरोटा से देवेंद्र राणा और बिश्नाह से कमल अरोड़ा जीते थे। तब नेकां अकेले चुनाव लड़ी थी। इस बार नेकां का कांग्रेस से गठबंधन था। सीट शेयर में नेकां को जम्मू में सिर्फ एक ही सीट मिली थी। जिस पर मड़ से पूर्व मंत्री अजय सढोत्रा लड़े, लेकिन हार गए। कांग्रेस 10 सीटों पर लड़ी और एक पर भी नही जीत सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *