सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 29 अक्टूबर को मिल जाएगा वेतन…खुशी से मनेगी दीपावली

0
उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले के भी सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ही होगी कि उन्हें दीपावली के पहले ही 29 अक्टूबर को वेतन मिल जाएगा ताकि दीपावली खुशी से मनाई जा सकेगी।
 प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले एडवांस सैलरी देने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने भी तो विभाग से प्रस्ताव मांगा है। मंत्रालय में प्रपोजल ड्राफ्ट किया जा रहा है। जल्द ही इसे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और ग्रीन सिग्नेचर के साथ ही सरकारी खजाने को एडवांस सैलरी जारी करने के लिए आर्डर जारी हो जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शपथ ग्रहण के बाद कई बार दोहराया है कि, मध्य प्रदेश में सभी तीज-त्यौहार धूमधाम से मनाए जाएंगे। नवरात्रि और विजयदशमी के लिए उन्होंने विशेष निर्देश भी जारी किए। इस बार दीपावली 1 नवंबर को है। कुछ लोग 31 अक्टूबर को भी दीपावली मनाएंगे। ऐसी स्थिति में शासकीय कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन जो 5 नवंबर से पहले मिलना चाहिए था, मुख्यमंत्री ने डिसाइड किया कि वह 29 अक्टूबर तक पेमेंट कर दिया जाएगा।

पेंशनर्स, अस्थाई एवं आउटसोर्स कर्मचारी ने भी एडवांस सैलरी की मांग की

मध्य प्रदेश में रिटायर्ड कर्मचारियों की संख्या 4 लाख के करीब है। इसके अलावा विभिन्न पद नाम वाले अस्थाई कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी की संख्या करीब 5 लाख है। सभी ने नियमित शासकीय कर्मचारियों की तरह अपने लिए भी एडवांस सैलरी की मांग की है। मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव अनुराग जैन की छवि कर्मचारियों के हित में काम करने वाले अधिकारी की रही है। इसलिए सबको उम्मीद है कि  अनुराग जैन उनकी दीपावली, खाली नहीं जाने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *