कोलकाता रेप और मर्डर, भूख हड़ताल कर रहा डॉक्टर गंभीर

0

कोलकाता। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में 7 ट्रेनी डॉक्टर 6 अक्टूबर से अनशन पर बैठे हुए हैं। गुरुवार रात ट्रेनी डॉक्टर अनिकेत महतो की कंडीशन क्रिटिकल हो गई। अनिकेत को आरजी कर मेडिकल हॉस्पिटल में ही एडमिट किया गया। आरजी कर की क्रिटिकल केयर यूनिट इन्चार्ज डॉ. सोमा मुखोपाध्याय ने बताया कि अनिकेत को बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। डॉक्टर की हालत गंभीर है, उसे आॅक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 5 डॉक्टरों की टीम उस पर नजर रखे है। एक जूनियर डॉक्टर देबाशीष हल्दर ने बताया कि भूख हड़ताल पर बैठा अनिकेत पिछले कुछ दिनों से पानी भी नहीं पी रहा था। 6 और जूनियर डॉक्टरों की सेहत में भी गिरावट हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *