महाकाल दर्शन करने आये युवक की दुर्घटना में मौत – तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, साथी घायल

उज्जैन। गुजरात के अहमदाबाद से बाइक पर सवार दो दोस्त महाकाल दर्शन करने उज्जैन आए थे। रविवार दिनभर धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। बड़नगर मार्ग पर तेज रफ्तार करने टक्कर मार दी। एक की मौत हो गई दूसरा घायल हुआ है।

चिंतामन गणेश थाना पुलिस ने बताया कि बड़नगर मार्ग ग्राम नलवा के पास बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार द्वारा टक्कर मारने की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची थी। एक की हालत काफी गंभीर थी दोनों को उपचार के लिए चरक भवन पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद गंभीर घायल की मौत होना बताया। उसके साथी को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। दुर्घटना में एक की मौत होने पर मर्ग कायम किया गया और घायल साथी के बयान दर्ज किया गया जिसमें सामने आया कि घायल का नाम हिमांशु पिता हुकुम सिंह है और वहां नारोल अहमदाबाद का रहने वाला है। अपने साथी संतोष पिता पवन सिंह बघेल के साथ महाकाल दर्शन करने आया था। वापस लौटते समय दुर्घटना हुई है। घायल से दुर्घटना में मृतक संतोष बघेल की जानकारी मिलने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। आज सुबह मृत और घायल के परिजन उज्जैन पहुंच गए थे। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसे परिजन अपने साथ अहमदाबाद लेकर जाएंगे। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है कर नंबर एमपी 09 डब्ल्यू एम 8521 होना सामने आया है।

Author: Dainik Awantika