आज है ग्लोबल हैंडवाशिंग डे 2024, जानिए हाथों की हाइजीन मेंटेन न रखने से पनपती है कौन-सी बीमारियां

0

आज दुनियाभर में हाथों की हाइजीन जरूरी मानते हुए ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जा रहा है। यह दिन हाथों की सफाई का नाता सेहत से किस प्रकार है इसे बताने का खास दिन है। कोरोना काल के बाद से हैंड वॉशिंग के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा हैं सभी सैनिटाइजर और हैंड वॉशिंग का इस्तेमाल करने लगे है। खाना खाने से पहले अक्सर हाथों के हाइजीन के प्रति सतर्कता जरूरी है। अगर आप बिना हाथ धोएं ही खाना शुरु कर देते हैं तो खाने के निवाले के जरिए कई कीटाणुओं को आमंत्रण दे सकते है। जानिए हाथों को साफ करने का तरीका और किस तरह से आपका सेहत के लिए जरूरी है।

1-हाथों की सफाई नहीं करने से हेपेटाइटिस ए की समस्या हो जाती है और रिस्क बढ़ जाता है।
2-हाथों की सफाई पर ध्यान न देने से टाइफाइड, स्वाइन फ्लू, ई कोली पॉइजनिंग हो सकती है।
3-इसके अलावा हाथों की सफाई नहीं होने से कॉमन कोल्ड, पेट दर्द, पेट में इंफेक्शन हो सकता है।
4-फेफड़ों से संबंधित इंफेक्शन, बीमारी भी हो सकती है।

कब धोना चाहिए हाथ

अगर आप हाथों की सफाई नहीं करने से पनपने वाली बीमारियों से परेशान हैं तो, आपको हाथ धोने की आदत डालना चाहिए। आप दिन भर में कई लोगों से हाथ मिलाते हैं, कई चीजों, सतहों आदि को छूते हैं, इससे हाथों में कीटाणु जमा होते जाते हैं. जब आप बिना हाथों को धोए आंखों, नाक या मुंह को छूते हैं, कीटाणु आपके खाना खाने के जरिए चेहरे को संक्रमित करने का काम करते है

1- खाना बनाने से लेकर खाना खाने के दौरान हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए।
2-सार्वजनिक स्थानों से आने के बाद हाथ जरूर धोएं।
3-किसी भी वस्तु या सतह जैसे दरवाजे के हैंडल और शॉपिंग कार्ट आदि छूने के बाद हाथ साफ करना चाहिए।
4-कॉन्टैक्ट लेंस लगाने या हटाने से पहले हाथ जरूर धोना चाहिए।
5-बहती नाक, खांसने या छींकने के बाद हाथों को साफ करें।
6- पालतू जानवरों को नहलाने, खाना खिलाने और उनके साथ खेलने के बाद हाथों को धोना जरूरी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *