दानिश-सोहराब की तलाश में प्रदेश से बाहर दबिश

0

उज्जैन। पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की 2 टीम मध्यप्रदेश से बाहर भेजी गई है। संभावना है कि जल्द दोनों को गिरफ्तार कर उज्जैन लाया जायेगा। हत्या का मुख्य आरोपी पूर्व पार्षद का छोटा बेटा है, जिसे 13 साल की उम्र से पूर्व पार्षद ने अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। वजीर पार्क में रहने वाले पूर्व पार्षद और होटल व्यवसायी गुड्डू कलीम की 11 अक्टूबर की सुबह 5 बजे घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का षडयंत्र गुड्डू के बडे पुत्र आसिफ उर्फ मिंटू, छोटे पुत्र दानिश, पत्नी निलोफर ने कालोनी में रहने वाले 2 सगे भाई जावेद और सोहराब और  रिश्तेदार इमरान के साथ रचा था। 4 अक्टूबर को गुड्डू पर प्राणघातक हमला भी किया गया था। मामले में पुलिस को मृतक के छोटू पुत्र दानिश और सोहराब की तलाश है। दोनों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया जा चुका है। वहीं 2 अलग-अलग टीम प्रदेश से बाहर रवाना की गई है। एक टीम राजस्थान में तलाश कर रही है। दूसरी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। संभावना है कि जल्द ही दोनों गिरफ्त में होगे। विदित हो कि संपत्ति विवाद में पूर्व पार्षद की हत्या का अंजाम दिया गया है।
भतीजे को दी गई पुलिस सुरक्षा
गुड्डू कलीम ने अपने छोटे बेटे दानिश को 13 साल की उम्र से बेदखल कर रखा था। वह ननिहाल इंदौर में रहता था। गुड्डू ने भतीजे आरिफ पिता सलीम को डेढ वर्ष की उम्र से पाला था, जो गुड्डू की संपत्ति और होटलों का कामकाज संभाल रहा था। अब उसे भी हत्या का भय सता रहा है, जिसके चलते नीलगंगा पुलिस ने दानिश की गिरफ्तारी तक के लिये सुरक्षा मुहैया कराई है। मामले में बडे बेटे, पत्नी और जावेद के साथ इमरान को जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *