यूपी के किसानों को मिलेगी 15 दिन पहले मौसम की जानकारी

0
यूपी के किसानों को मौसम की जानकारी नहीं मिलने के कारण खेती बाड़ी में परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन अब यहां के किसानों को करीब 15 दिनों पहले ही मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी क्योंकि यूपी की हर तहसील में वेदर स्टेशन बनाए जा रहे है।
किसानों को एक पखवारे पहले ही पता चल जाएगा कि उनके क्षेत्र में मौसम कैसा रहेगा। आपदा विभाग की ओर से सभी तहसीलों में दो स्थानों पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही हर ब्लाक में चार स्थानों पर ऑटोमेटिक रेन गेज (एआरजी) लगाए गए हैं।

एडब्ल्यूएस से मौसम का पूर्वानुमान बताया जाएगा तो एआरजी से वर्षा मापने में सहयोग मिलेगा। मौसम की सटीक जानकारी मिल जाने पर किसान खेती को लेकर अपनी योजना बना सकेंगे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम इन उपकरणों का परीक्षण कर रही है। परीक्षण पूरा हो जाने के बाद इनका संचालन शुरू हो जाएगा। मौसम के चलते खेती में समस्या का सामना करना पड़ता है। वर्षा का क्या हाल रहेगा, शीतलहर कब पड़ेगी आदि की जानकारी पहले मिल सकेगी। हवा की गति क्या होगी, इसके बारे में भी किसान जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अभी तक जिला स्तर पर यह उपकरण होने के कारण उन्हें औसत रूप से पूरे जिले के बारे में जानकारी मिलती थी लेकिन नई व्यवस्था में किसानों को उनके क्षेत्र के मौसम के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *