सामान्य रहेगा अभी मौसम का मिजाज..सुबह ठंड का हो रहा एहसास

0

इंदौर-उज्जैन। इंदौर उज्जैन और पूरे प्रदेश में अभी आगामी दो तीन दिनों तक मौसम का मिजाज सामान्य रहेगा। हालांकि सुबह ठंड का भी एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार  मौसम का मिजाज आने वाले कुछ दिनों में सामान्य ही रहेगा। सुबह-शाम गुलाबी ठंडक रहेगी और रात का पारा 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा।   प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कई जगह न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की मामूली गिरावट भी हुई। अरब सागर में बने सिस्टम की वजह से अगले एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में हल्की कमी आने की संभावना जताई गई है। वहीं, अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवा का रुख पूर्वी-दक्षिण पूर्वी बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम बना हुआ है, हवा वहां से आ रही है, इसलिए प्रदेश में इन दिनों सुबह-शाम ठंडक है। हालांकि जितनी ठंडक होनी चाहिए, वह नहीं पड़ रही, क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार-पांच डिग्री अधिक है। मौसम में ठंडक के नहीं होने की एक वजह पश्चिमी विक्षोभ भी है, जो पिछले एक हफ्ते से नहीं आया है। अगले चौबीस घंटे मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी वर्षा नहीं होगी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर (निवाड़ी) में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *