एमपी कांग्रेस की 177 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

ब्रह्मास्त्र भोपाल

मध्यप्रदेश कांग्रेस की 177 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के करीब 10 महीने बाद घोषित जीतू पटवारी की इस टीम में 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। खास बात ये है कि पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव और विवेक तन्खा जैसे सीनियर लीडर्स को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। जीतू पटवारी के टीम में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन कार्यकारिणी में कमलनाथ के बेटे और पूर्व सांसद नकुलनाथ का नाम नहीं है।

Author: Dainik Awantika