एयर इंडिया सुबह की मुंंबई-इंदौर-दिल्ली उड़ान हफ्ते में 4 दिन ही

एआई-6 आज भी निरस्त की सुबह की उड़ान

ब्रह्मास्त्र इंदौर। एयर इंडिया अपनी उड़ानों को सप्ताह में 3 दिन बंद करने जा रही हैं। एयर इंडिया सुबह की मुंबई से इंदौर आकर दिल्ली जाने वाली उड़ान रोज के बजाय सप्ताह में 4 दिन चलाएगी।
एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-635) सुबह 8.25 बजे मुंबई से इंदौर आकर 9.15 बजे दिल्ली जाती है। 1 मार्च से ही कंपनी इस उड़ान का संचालन कई बार निरस्त कर चुकी है। आज भी यह उड़ान निरस्त की गई है और कल भी इसे निरस्त दिखाया जा रहा है। वहीं 27 मार्च से लागू होने जा रहे समर शेड्यूल में कंपनी इस उड़ान को सप्ताह में तीन दिन बंद करने जा रही है। यह व्यवस्था छह महीने तक जारी रहने की संभावना है। यह फ्लाइट मंगल, गुरु और शनिवार को संचालित नहीं होगी। इसका संचालन सिर्फ सोम, बुध, शुक्र और रविवार को ही किया जाएगा। कंपनी ने इस फ्लाइट को बंद किए जाने को लेकर ऑपरेशन कारणों की बात कही है, लेकिन स्पष्ट कारण नहीं बताया है। कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी को पर्याप्त यात्री न मिल पाने से घाटा उठाना पड़ रहा था।

उड़ानों के निरस्त होने से यात्री परेशान
कंपनियों द्वारा ऐसे यात्रियों को रिफंड या बाद की उड़ानों में रीबुकिंग का विकल्प दिया जा रहा है।