भाजपा नेता भगवती प्रसाद जोशी पीएचडी की उपाधि से सम्मानित

महिदपुर। महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवती प्रसाद जोशी ने लंबे अंतराल के बाद पुन: पढ़ाई प्रारंभ कर उच्च शिक्षा एम.फील. एवं पी.एच.डी की उपाधि प्राप्त की। मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, उज्जैन के विधायक पारस जैन, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति एवं महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव की उपस्थिति में माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा प्राप्त की। विभागाध्यक्ष डॉ तुलसी दास परोहा के मार्गदर्शन में इन्होंने कला संकाय के संस्कृत साहित्य में ह्यह्यमहाकवि कालिदास के साहित्य में सांस्कृतिक राष्ट्रवादह्यह्य पर शोध किया। श्री जोशी के द्वारा कठिन परिश्रम कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर सर्वत्र हर्ष व्याप्त है इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य नागरिक तथा भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की ।